देहरादून,04 मई (आरएनएस)। पैसे के पीछे मत भागिए, मूल्य निर्माण पर ध्यान दीजिए, पैसा स्वयं आएगा। जो भी करना चाहें, पूरे विश्वास और बिना किसी सीमा के करें। बचत के बजाय निवेश पर ध्यान दें और दीर्घकालिक सोच रखें। यह बात सोमवार को तुलाज इंस्टीट्यूट में वॉयसेस ऑफ भारत लीडरशिप सीरीज के अंतर्गत आयोजित सत्र में सीईओ एवं एमडी, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज सुंदररमन राममूर्ति ने कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्य सत्र से पूर्व सुंदररमन राममूर्ति ने तुलाज इंस्टीट्यूट के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस के संकाय सदस्यों के साथ एक राउंड टेबल बैठक भी की, जिसमें उन्होंने वित्तीय निर्णय लेने की प्रक्रिया पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान वाइस चेयरमैन तुलाज ग्रुप रौनक जैन, वाइस प्रेसिडेंट टेक्नोलॉजी डॉ राघव गर्ग, छात्र संसद इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य वेगड़ा, डायरेक्टर डॉ शैलेन्द्र कुमार तिवारी, प्रिंसिपल तुलाज इंटरनेशनल स्कूल रमन कौशल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

