जगदीश यादव
कोलकाता 5 मई (आरएनएस)। जैसे ही सोमवार को बंगाल की सियासी फिजा बदली और भगवा रंग में प्रदेश सरोबर हो गया और लोगों ने शांति की सांस ली। लेकिन इसके साथ ही तमाम रंग में पहले से रंगे अवसरवादी ही नहीं नाक कटा, कान कटा से लेकर तमाम अराजक तत्व व प्रमोटर भगवा रंग में रंगने के लिए बेचैन हो गए हैं। यह अलग बात है कि हिंसा की घटनाओं पर बंगाल भाजपा प्रमुख समीक भट्टाचार्य ने काबिले तारीफ व सख्त रुख अपनाया है। उक्त मामलों पर आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले व मटियाबुर्ज भाजपा के उम्मीदवार बीर बहादुर सिंह ने साफ कहा कि, बंगाल में 4 मई को एक नया सवेरा ने दस्तक दिया है। जिसकी उम्मीद लोगों ने लगाए रखी थी। इस नए बंगाल में संविधान व कानून को मानने वाले लोग शांतिपूर्ण जीवन यापन करेंगे और हमारी मां-बहने कहीं भी आ जा सकेंगी उनपर कोई बुरी नजर डाल नहीं सकेगा। कोई प्रमोटर राज, गुंडाराज, आतंक राज नहीं चला सकेगा। किसी भी अवांछित तत्वों व गुण्डा बदमाशों व रंगदार के लिए इस नए दौर और नया बंगाल में कोई जगह नहीं होगी। बीर बहादुर सिंह ने यूपी के सीएम योगी के अंदाज में कहा कि, मटियाबुर्ज विधानसभा हो या फिर बंगाल का कोई स्थान प्रमोटर राज, गुंडाराज, आतंक राज चलाने वाले कायदे में रहें तो ठीक नहीं तो अराजक तत्व जहन्नुम भेजे जाएंगे। यहां भी अवैध कार्य गतिविधि और पर बुलडोजर चलना तय है। कोई अगर अराजक तत्व सोचता है कि वह किसी का हाथ पकड़कर भाजपा स्थान पा लेगा तो वह समझ ले की व गलत पते पर आ रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

