11 मई खूंटी,17 मई पलामू एवं 24 में को बोकारो में प्रमंलडीय सम्मेलन
सरकार पर आश्वासानों व सरकारी संकल्पों पर अमल नहीं करने का आरोप
झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक स्मार्ट सिटी परिसर में संपन्न
रांची 5 मई (आरएनएस)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक स्मार्ट सिटी परिसर में हुई. बैठक में सरकार के द्वारा वर्ष 2021 से 11 मार्च 2026 तक लगातार दिए गए आश्वासानों व सरकारी संकल्पों पर अमल नहीं करने के मुद्दे पर चर्चा की गई. आंदोलनकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास का अनिश्चितकालीन घेराव – प्रदर्शन किया जाएगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 11 मई खूंटी,17 मई पलामू एवं 24 मई को बोकारो में प्रमंलडीय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे.इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी अपने राजकीय मान सम्मान, अलग पहचान, बाल बच्चों के रोजी रोजगार नियोजन की सौ प्रतिशत गारंटी करने तथा जेल जाने की बाध्यता समाप्त करते हुए सभी को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रु.देने की मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत रहीं हैं. सरकार अपने आश्वासनों एवं संकल्पों पर कभी अमल नहीं की है जिसके कारण आंदोलनकारियों की स्थिति हाशिए पर है. और अब बाध्य होकर झारखंड आंदोलनकारी उग्रता के साथ 10 जून को “दो जून की रोटी” के सवाल एवं न्याय के साथ सम्मान और समाज में स्वाभिमान से जीने के अधिकार को लेकर अनिश्चितकालीन मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेराव – प्रदर्शन करेंगे. सभी झारखंड आंदोलनकारी अपने साथ परंपरागत अस्त्र – शस्त्र तथा अमर पुरोधा बिनोद बिहारी महतो, ए के राय व दिशोम गुरु शिबू सोरेन के द्वारा झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के लिए जारी लाल-हरा मिश्रित झंडा लिए रहेंगे. इस आंदोलन के दौरान झारखंड आंदोलनकारी को अपने प्राणों की आहुति देनी पड़ी तो सहर्ष तैयार रहेंगे. इस बैठक में केंद्रीय सचिव प्रो. रतन लाल महतो , हसनैन अंसारी, पुनीत उरांव, शैलेंद्र शर्मा केंद्रीय कोषाध्यक्ष सरोजनी कच्छप, दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल की अध्यक्ष रोजलीन तिर्की, प्रभारी अंथन लकड़ा , रांची जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा,उपाध्यक्ष अमर भेंगरा, खूंटी जिला अध्यक्ष विजय सिंह , उपाध्यक्ष सूरज गोप, मंगलदेव मुंडा,
लोहरदगा जिला अध्यक्ष रामनंदन साहू, सिमडेगा जिला संयोजक जाफर खां, मस्कल्याण समद, बोकारो से वरीय आंदोलनकारी डॉक्टर दुलाल हलदार, मोहम्मद एहसान, अब्दुल राऊफ ताजुद्दीन,मेरी घोष,मोहम्मद अस्मत ,खान मोहम्मद ,अख्तर हुसैन, गुलाम हुसैन, सरफुद्दीन अंसारी, गोएबल अंसारी, गुमला जिला से नीलू देवी, आनंद उरांव,सुखदेव किसान, लक्ष्मण मुंडा , हजारीबाग से मोहन महतो , बोलेया उरांव,रामेश्वर उरांव , सहदेव उरांव रांची जिला संयोजक अर्जुन प्रजापति, राजेंद्र महतो सहित अन्य प्रमुख थे.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

