छात्रों ने बुलंद की आवाज़
रांची 5 मई (आरएनएस)। डोरंडा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (हृस्ढ्ढ) के नेतृत्व में प्राचार्य कार्यालय का घेराव किया गया। यह आंदोलन डोरंडा महाविद्यालय के हृस्ढ्ढ अध्यक्ष इलयास अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
इस दौरान मुख्य रूप से रांची विश्वविद्यालय हृस्ढ्ढ के उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, जिला महासचिव मेराज खान, महाविद्यालय सचिव जमील अख्तर, महासचिव साहिल कुमार, रॉबिन सहित कई छात्र नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाज़ी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
छात्रों का आरोप है कि पूर्व में कई बार महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में लगभग 50–60 छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
छात्रों की प्रमुख मांगें:
छात्रों के अधिकारों का हनन बंद किया जाए
छात्र हित के फंड का पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित हो
विभिन्न विभागों में शिक्षकों की कमी दूर की जाए
कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था हो
गर्मी के मौसम में पेयजल की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध हो
शौचालयों की नियमित सफाई और सैनिटेशन सुनिश्चित किया जाए
छात्र-छात्राओं के लिए कॉमन रूम की व्यवस्था सुधारी जाए
प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा, जिसमें छात्रों ने अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। इस दौरान छात्रों की एकजुटता साफ देखने को मिली। हृस्ढ्ढ नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल शुरुआत है और छात्र हितों की रक्षा के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

