रांची 7 मई (आरएनएस)। चाणक्य बीएनआर होटल, में 8 मई 2026 को “सुजलम झारखंड 2026” कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन सस्टेनेबल कॉमर्स फोरम द्वारा झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग और सीएमपीडीआई के सहयोग से किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में किसान, कॉर्पोरेट और सरकार के बीच ‘त्रि-क्षेत्रीय अभिसरणÓ के माध्यम से जल सुरक्षा और जल संरक्षण पर रणनीति तैयार की जाएगी। कार्यक्रम में खदानों के पानी के उपयोग, स्मार्ट सिंचाई तकनीक, स्पंज सिटी डिजाइन और वॉटर क्रेडिट जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य “वॉटर रोडमैप 2030” और किसानों के लिए जल-कुशल खेती की “सुजलम हैंडबुक” तैयार करना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

