देहरादून,05 मई (आरएनएस)। कांग्रेस ने मन्नूगंज और दांडीपुर क्षेत्र में चल रहे नाले ढकने एवं निर्माण कार्य की धीमी गति होने का मुद्दा लोक निर्माण विभाग के सचिव के समक्ष उठाया। उन्होंने मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पांडे जी से मुलाकात की। इस दौरान मन्नूगंज और दांडीपुर क्षेत्र में चल रहे नाले ढकने एवं निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर गंभीर चिंता जताई गई और कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई।राजकुमार ने बताया कि उनके कार्यकाल में भुर्सा स्टोर से चकराता रोड तक नाला निर्माण का टेंडर पूर्व में ही पास किया गया था, लेकिन उसके बाद कार्य शुरू नहीं हो पाया। कहा कि काम धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहस कि हाल ही में हुई बारिश के दौरान कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। पूर्व महानगरअध्यक्ष लालचंद शर्मा ने मन्नुगंज क्षेत्र में चल रहे नाला निर्माण कार्य पर भी सवाल उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई स्थानों पर नाले को अत्यधिक ऊंचा बना दिया गया है। सचिव पंकज पांडे ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्षद निखिल कुमार, प्रदेश महामंत्री युवा कांग्रेस प्रियांश छाबड़ा , गुलशन सिंह , नमन और अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

