देहरादून,05 मई (आरएनएस)। जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 9 मई और 10 मई को आयोजित की जाएगी। इसमें प्रवेश करने के लिए प्रतिभागी 7 मई को टचवुड स्कूल में आवेदन कर सकते हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता के संदर्भ में जिला ताइक्वांडो और पैरा ताइक्वांडो संघ देहरादून के मुख्य समन्वयक ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी 7 मई को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच स्कूल में संपर्क कर सकता है। प्रतिभागी जन्म प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य सभी कागजात लेकर अपने अभिभावक के साथ संपर्क करें। अभिभावक को साथ में लाना अनिवार्य है जिसके बिना प्रतियोगिता में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

