देहरादून,05 मई (आरएनएस)। सहस्त्रधारा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ स्थानीय व्यपारियों व ग्राम प्रधान ने विरोध जताया। मंगलवार को सहस्त्रधारा क्षेत्र में ग्राम सभा की जमीन पर हो रहे अवैध होटल के निर्माण को लेकर व्यपारियों ने हंगामा किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप पयाल, ग्राम प्रधान राकेश रावत का कहना है कि ग्राम सभा की जमीन और सड़क पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

