नई टिहरी,05 मई (आरएनएस)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल ने कहा कि प्रदेश में युवा मंगल दल, महिला मंगल दल, एनएसएस इकाइयों को साहसिक खेलों और स्किल डेवलपमेंट में और मजबूत करने पर काम किया जाएगा। भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में दावित्धारी सुयाल ने कहा कि युवा और महिला मंगल दल को ग्रामीण क्षेत्रों में और मजबूत कर सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों आगे बढ़ाया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को युवाओं और जनता के बीच लाने का काम किया जाएगा। प्रांतीय रक्षक दल कर्मियों के लंबित मांगों के निस्तारण के लिए वह मुख्यमंत्री धामी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य से वार्ता कर मामलों के निराकरण की मांग करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री बलवंत रावत, जयेंद्र सेमवाल, जयेंद्र पंवार, सुधीर बहुगुणा, शांति प्रसाद खंडूरी, सुधीर बहुगुणा, नीरज खत्री असगर आदि आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

