चमोली,05 मई (आरएनएस)। क्षेत्र के पुनगांव बिषौंणा में किसानों की आलू की फसल को बेमौसम बारिश और जंगली सुअरों से नुकसान पहुंच रहा है। लगातार फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पुनगांव के पूर्व प्रधान रेवत नेगी ने बताया कि बारिश, ओलावृष्टि और जंगली सुअर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान खेती पर निर्भर हैं और आलू उनकी आय का प्रमुख स्रोत है। बिषौंणा निवासी भूपेंद्र नेगी ने भी जंगली जानवरों से बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

