चमोली,05 मई (आरएनएस)। राजेश्वरी करुणा जेएसएनएसएन मैमो इंटर कॉलेज में नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) जूनियर डिवीजन के लिए पंजीकरण किया गया। इस प्रक्रिया में दस छात्राओं और 15 छात्रों सहित कुल 25 विद्यार्थियों का चयन हुआ। पंजीकरण के दौरान प्रधानाचार्य ममता नेगी और भारतीय थल सेना के दो एनसीसी अधिकारी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य नेगी ने कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों में अनुशासन देश-प्रेम की भावना को बढ़ावा देगा। यह उन्हें सशक्त व्यक्तित्व बनाने का अवसर भी प्रदान करेगा। विधायक अनिल नौटियाल और पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

