चमोली,05 मई (आरएनएस)। मंगलवार को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के 200 तीर्थयात्रियों ने आदिबदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने विष्णु सहस्रनाम और नामावलियों से भगवान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। चेन्नई के तीर्थयात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड की यात्रा से आनंद की अनुभूति हुई है। पुजारी चक्रधर थपलियाल ने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से देश-विदेश के श्रद्धालु लगातार दर्शन के लिए आ रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

