चमोली,05 मई (आरएनएस)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फर्स्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्राचार्य सेराज मोहम्मद ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 मई 2026 से शुरू हो गए हैं।स्नातक के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://ह्वद्मड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ.ह्यड्डद्वड्डह्म्ह्लद्ध.ड्डष्.द्बठ्ठ के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये है। इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थी स्नातक पारंपरिक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल से संबद्ध इन कक्षाओं में पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मई है। विस्तृत जानकारी समर्थ पोर्टल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

