रुद्रप्रयाग,05 मई (आरएनएस)। केदारघाटी टैक्सी यूनियन सोनप्रयाग ने महिला और बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए 20 शटल वाहनों को उनके के लिए आरक्षित किया है। दरअसल सोनप्रयाग में बेरिकेडिंग पार करते हुए शटल वाहन में पहले बैठने के लिए हर किसी को जल्दी रहती है। महिलाओं व बुजुर्ग व्यक्तियों को समय पर अनुकूल सीट नहीं मिल पाती है जिस कारण वे काफी देर बाद गारीकुंड ही पहुंच पाते हैं। इस समस्या को देखते हुए यूनियन ने ऐसे यात्रियों के लिए 20 वाहन आरक्षित किए हैं। यूनियन के अध्यक्ष अंकित गैरोला ने बताया कि यूनियन ने ऐसे यात्रियों के लिए 20 वाहन आरक्षित किए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन धर्मेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि जरूरत पडऩे पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

