रुद्रप्रयाग,05 मई (आरएनएस)। कई दिनों से हो रही बारिश और केदारनाथ में अत्यधिक ठंड से स्वास्थ्य खराब होने पर तीन श्रद्धालुओं को मंगलवार सुबह प्रशासन ने हेली सेवा से सुरक्षित स्थान पर भेजा। छत्तीसगढ़ निवासी धर्मपाल साहू (35) को सांस लेने में तकलीफ होने पर सुबह साढ़े दस बजे विवेकानंद अस्पताल से हेलिपैड पहुंचाया गया। वहीं राजस्थान के धौलपुर निवासी दिलीप (53) को हाई एल्टीट्यूड पल्मोनरी एडिमा और सांस फूलने की शिकायत पर साढ़े दस बजे भेजा गया। इसके अलावा प्रयागराज निवासी प्रिंस (24) को दिल की धड़कन तेज होने पर दस बजे हेलिपैड लाया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीम ने तीनों मरीजों को केदारनाथ में प्राथमिक उपचार के बाद हेलिकॉप्टर से निचले इलाकों में स्थित चिकित्सा केंद्र भेजा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

