रुद्रप्रयाग,05 मई (आरएनएस)। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भीमबली के समीप एक यात्री घोड़े से गिरकर घायल हो गया। मंगलवार सुबह करीब 8:45 बजे हरियाणा के अंबाला कैंट निवासी तरुण कुमार (58) गौरीकुंड से केदारनाथ की ओर घोड़े से जा रहे थे। इसी दौरान घोड़े का पैर फिसलने से वह रास्ते पर गिर गए और उनके पैर में चोट लग गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ, वाईएमएफ और आपदा मित्र की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घायल यात्री को भीमबली से स्ट्रेचर से मीठा पानी तक पहुंचाया गया। इसके बाद जंगलचट्टी की टीम ने उन्हें चिरबासा हेलिपैड तक पहुंचाया। चिरबासा से आगे गौरीकुंड में टीम ने घायल को एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

