रुद्रप्रयाग,05 मई (आरएनएस)। ब्लॉक ऊखीमठ की ग्राम पंचायत खाट में 10 मई को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत पूर्वाह्न 11 बजे से ग्राम पंचायत खाट में भ्रमण कर जनसंवाद करेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारी सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे। उन्होंने अधिकारियों से समय पर उपस्थित रहने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

