रायपुर, 06 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 9 मई को प्रस्तावित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अहम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पड़ोसी राज्यों और अन्य क्षेत्रों में होने वाले शपथ ग्रहण समारोहों के चलते यह निर्णय लिया गया है।
बैठक स्थगित होने का मुख्य कारण तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में नई सरकारों का शपथ ग्रहण समारोह बताया जा रहा है। इन कार्यक्रमों की गरिमा और सांगठनिक महत्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपनी बैठक की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
इन राज्यों में होने वाले शपथ ग्रहण समारोहों में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्तर के इन कार्यक्रमों में शिरकत करने के कारण प्रदेश नेतृत्व की रायपुर में मौजूदगी संभव नहीं थी।माना जा रहा है कि इन तीनों राज्यों में शपथ ग्रहण की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद भाजपा फिर से अपनी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करेगी।
माना जा रहा है कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रखी जाऐगी जिसमें आगामी सांगठनिक विस्तार और भावी चुनावी रणनीतियों पर चर्चा होगी ,पार्टी जल्द ही बैठक की नई तारीखों की आधिकारिक घोषणा करेगी। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे आगामी सूचना तक इंतजार करें।
त्रिपाठी
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

