*सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बाइक, बरात से लौट रहे दो दोस्तों की मौत, युवक के पेट में घुस गई डाल
गोंडा-बेलसर 06 may (Rns)/- मार्ग पर बनघुसरा गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के राजा मोहल्ला निवासी विवेक कुमार उर्फ विष्णु (23) अपने दोस्त विशाल कनौजिया उर्फ निक्की (22) के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे। दोनों पहले मनकापुर क्षेत्र में रिश्तेदार की शादी में गए और वहां से लौटते समय देहात कोतवाली क्षेत्र के लौवाटेपरा गांव में एक अन्य बरात में भी शामिल हुए।
दोनों बाइक से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गोंडा-बेलसर मार्ग पर पहुंचे, उन्हें सड़क पर गिरा पेड़ दिखाई नहीं दिया और बाइक सीधे उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विवेक के पेट में पेड़ की डाल घुस गई, जिससे उसका पेट फट गया और गले में भी गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

