कवर्धा,06 मई (आरएनएस)। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कबीरधाम पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 पौवा देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक आशीष शुक्ला के दिशा-निर्देश में अवैध शराब, जुआ और सट्टा पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, 6 मई 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर मरघट के पास कुछ लोग अवैध शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम विनायक वर्मा (25 वर्ष) और टेकराम वर्मा (27 वर्ष), निवासी बैहरसरी थाना बोड़ला, जिला कबीरधाम बताया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 90 नग देशी प्लेन शेरा शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 16.200 बल्क लीटर शराब जिसकी कीमत करीब 7,200 रुपये है, तथा परिवहन में प्रयुक्त एक होंडा मोटरसाइकिल (लगभग 50,000 रुपये) जब्त की। इस प्रकार कुल 57,200 रुपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई।आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 179/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

