रायपुर,06 मई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वे श्रेय की राजनीति में विश्वास नहीं रखते। उन्होंने भाजपा नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि क्या छत्तीसगढ़ में कोई भाजपा नेता इतना साहस रखता है कि वह बंगाल और असम में मिली जीत का श्रेय खुद ले सके।बघेल ने आगे कहा कि असम और बंगाल को छोड़ दीजिए, क्या छत्तीसगढ़ में भाजपा का कोई नेता अपनी जीत का श्रेय लेने की हिम्मत दिखा सकता है उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग और भरोसे चुनाव जीतती है और अपने दम पर जीतने की क्षमता नहीं रखती।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी जीत मशीनों के भरोसे होती है, उनमें नैतिक रूप से बात करने का भी दम नहीं होता। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने की संभावना है।भूपेश बघेल का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में विभिन्न राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक माहौल गरम है। उनके इस बयान को भाजपा के खिलाफ आक्रामक रुख के तौर पर देखा जा रहा है।
त्रिपाठी
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

