नईदिल्ली,06 मई। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से मात दे दी. 156 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर ही हासिल कर ली.
चेन्नई की इस जीत में गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने सबसे अहम रोल प्ले किया. इन दोनों बल्लेबाजी ने तीसरे विकेट के लिए अटूट 114 रनों की साझेदारी की. जिसमें संजू ने 52 गेंद में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कार्तिक शर्मा 31 गेंद में 41 रन बनाकर नाबाद रहे.
इससे पहले चेन्नई के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करके दिल्ली कैपिटल्स को 155 रनों पर ही रोक दिया. जिसमें सबसे बड़ा किरदार अकील हुसैन और नूर अहमद ने किया. अकील ने 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि नूर ने 3 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए. गुरजपनीत और अंशुल कंबोज को भी एक-एक सफलता मिली, लेकिन कंबोज चार ओवर में 49 रन देकर सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए.
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखा. चेन्नई सुपरकिंग्स की यह 10 मैचों में पांचवीं जीत है और अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है. दिल्ली कैपिटल्स इतने ही मैचों में छठी हार के बाद आठ अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.
इससे पहले ट्रिस्टन स्टब्स (38) और समीर रिजवी (नाबाद 40) के बीच छठे विकेट के लिए 47 गेंदों में 65 रन की साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने खराब शुरुआत से उबरते हुए सात विकेट पर 155 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से केएल राहुल (12), पथुम निसंका (19), नीतिश राणा (15) और करुण नायर (13) ने क्रीज पर समय बिताने के बाद आसानी से विकेट गंवा दिए.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

