नईदिल्ली,06 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (87*) खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 27वां और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 32 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम शुरुआती झटके से उभरकर मैच जीतने में सफल रही। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
चेन्नई सुपरकिंग्स को 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 रन तक 2 झटके लग गए थे। उसके बाद एक छोर पर खड़े सलामी बल्लेबाज सैमसन ने उन्होंने कार्तिक शर्मा (41*) के साथ पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए नाबाद 114 रन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान सैमसन ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। वह पारी में 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्कों से 87 रन बनाकर नाबाद रहे।
सैमसन का आईपीएल 2026 में अब तक का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। वह 10 पारियों में 57 से अधिक की औसत और 167 से अधिक की स्ट्राइक रेट के साथ 400 से अधिक रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और एक अर्धशतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 115 रन का रहा है। वह इस संस्करण में 2 शतक जडऩे वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। वह इस समय ऑरेंज कैप की दौड़ में 5वें नंबर पर मौजूद हैं।
सैमसन ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 186 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.91 की औसत और 140.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 5,100 से अधिक रन बना लिए हैं। वह इस लीग में 27 अर्धशतकों के अलावा 5 शतक भी जड़ चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 119 रन का रहा है। वह आईपीएल में 240 छक्के और 421 चौके भी लगा चुके हैं। वह चेन्नई सुपरकिंग्स से पहले राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

