रांची 6 मई (आरएनएस)। झारखंड प्रदेश सौंडिक संध के द्वारा सेवा कार्य के क्रम मे अगले प्याऊ का उदघाटन माननीय ब्रह्मदेव प्रसाद एवं दिल्ली सुढ़ी समाज के अध्यक्ष श्री अशोक नायक जी के करकमलों द्वारा प्याऊ का उदघाटन हुआ। उदघाटन समारोह में आए हुये अतिथियों को कुमुद प्रसाद साहु ने, दिल्ली समाज के संरक्षक भवानी पंजीयार, महासचिव आलोक कुमार, सदस्य शंभू कुमार पूर्वे को पुष्पगुछ देकर झारखंड प्रदेश सौंडिक संघ के संयोजक उदय साहु ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा तप्ति गर्मी मे राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ी सेवा है। कार्यक्रम आयोजन कि सारी व्यवस्था होटल अप्सरा के सुभाष साहु के द्वारा की गयी थी। झारखंड प्रदेश सौंडिक संध के संयोजक उदय साहु ने बताया कि ये हमारा छठा प्याऊ है। इससे पहले हमारे संस्था द्वारा शहर के पाँच विभिन क्षेत्रों में प्याऊ की व्यवस्था की गयी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमन साहु, सुमन साहु, कुनाल शाह, कलिंदर साहु, दुर्गेश साहु, मुकेश साहु, ? प्रकाश साहु, उपेंद्र साहु, संजय साहु आकाश अंकुर एवं संघ के कई गणमान्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

