रांची 6 मई (आरएनएस)। आगामी 8,9,10 मई बंगाली युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बांग्ला सांस्कृतिक मेला 2026 का बिरसा मुंडा स्मृति उदयान, (जेल पार्क, न्यूक्लियस मॉल के सामने आयोजन किया जा रहा है. गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर के 165 वे जयती के उपलक्ष्य पर मेला का आयोजन हो रहा है। 8 मई को मेला का उ?द्घाटन मेला ग्राउड में सुबह 10 बजे ध्वजारोहन के साथ होगा, 11 बजे शंख ध्वनि, उलु ध्वनि प्रतियोगिता का आयोजन होगा, शाम सात बजे राज्यपाल संतोष गंगवार , और मंत्री योगेंद्र प्रसाद सास्कृतिक कार्यक्रम का दीप जला कर औपचारिक उद्?घाटन किया जाएगा। उद्?द्घाटन के बाद कोलकाता की सुप्रसिद्ध कलाकार अंकिता बनर्जी,शोभन सुंदर बोस दवारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
9 मई सुबह 10 बजे गुरुदेव रबीद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यापण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया जाएगा. 11 बजे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जीवनी पर साहित्य संवाद का आयोजन होगा, शाम 6 बजे विधान सभाअध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो के गरिमामय उपस्थिती के बाद सास्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी जिसमे मंच के सदस्यों दवारा बंगला गीत पस्तुत किया जाएगा तत्पश्चात रांची की संस्था नृत्यशाला के दोवारा रवीद्रनाथ नृत्य की प्रस्तुति के बाद कोलकाता के कलाकार निलंजना घोष दस्तीदार और दीप चटजी के दवारा रगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। मेले के अंतिम दिन 10 मई को सुबह 10 बजे ऑन द स्पॉट ड्राइंग प्रतियोगिता और शाम में कोलकाता के कलाकारी ?द्वारा जुगलबंदी सैक्सोफोन, सितार की प्रस्तुति के साथ कोलकाता के ही कलाकार काया बैंड की पस्तुति की जाएगी। मेले के अंतिम दिन 10 मई को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने में अपनी सह?मति जताई है। मेला परिसर में 50 स्टॉल बंगाली के साथ बंगाली परिधान और ज्वैलरी का आकर्षक स्टॉल लगाया जाएगा. मेला सभी के लिए नि शुल्क है कड़ भी प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

