कोलकाता,06 मई (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा ने अभी तक अपना मुख्यमंंत्री का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, उसके शपथ ग्रहण समारोह की तारीख आ गई है। बंगाल भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने बुधवार को बताया कि राज्य में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि समारोह मध्य कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे से होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं।
इस बीच, भट्टाचार्य ने दोपहर में राज्य सचिवालय नबन्ना में मुख्य सचिव के साथ बैठक की और चुनाव के बाद शुरू हुई हिंसा पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को हिंसा रोकने के लिए उपाय करने को कहा है। साथ ही, शपथ ग्रहण प्रक्रिया से जुड़ी तैयारियों की जानकारी मांगी है। बता दें, चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कोलकाता, मुर्शिदाबाद समेत कई इलाकों में हिंसा, आगजनी, तोडफ़ोड़ और उपद्रव की खबरें आना शुरू हुई हैं, जिसमें 3 जान गई है।
शपथ ग्रहण समारोह की घोषणा के बीच तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख ममता बनर्जी अपने सभी विधायकों के साथ बैठक कर रही हैं। ममता ने चुनाव हारने के बाद भी अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। महाराष्ट्र में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के संजय राउत ने एक्स पर लिखा कि ममता का इस्तीफा न देने का फैसला पूरी तरह से उचित है क्योंकि उद्धव ठाकरे के इस्तीफा के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उनको बहाल नहीं किया था।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

