ग्वालियर,06 मई (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में बुधवार को एक चलती कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार 2 लोग जिंदा जल गए। हादसा डाबरा इलाके में हुआ है। घटना के समय तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई, जिसके बाद उस पर बिजली के तार गिर पड़े। बताया जा रहा है कि 11केवी बिजली के खंभे से तार गिरने पर पूरी कार में आग लग गई और देखते ही देखते आग का गोला बन गई।
छतरपुर निवासी अवधेश विश्वकर्मा (32) और रामजी सोनी (33) शिवपुरी आए थे। यहां अवधेश के बहनोई अविनाश झा (29) रहते हैं। तीनों ग्वालियर में दोस्त की शादी में गए थे। बुधवार तड़के वे शिवपुरी लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्द-44 के अर्रु तिराहे पर उनकी स्विफ्ट कार सड़क किनारे खंभे से टकरा गई और तार कार पर गिर गए। कार के अगले दरवाजे लॉक होने से अवधेश और रामजी फंस गए, जबकि पीछे बैठा अविनाश बाहर गिरने से बच गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों ने कार में शादी के पटाखे रखे थे, जो बच गए थे। हादसे के दौरान पटाखों की वजह से आग ने भीषण रूप ले लिया। कार अवधेश चला रहे थे। पुलिस ने बताया कि अवधेश की 2 साल पहले शादी हुई थी। उनका 9 महीने का बेटा है। रामजी सोना-चांदी का कारोबार करते थे, उनकी 3 बेटियां हैं। दोनों के कार में सिर्फ कंकाल बचे थे। अवधेश की 4 माह की एक बच्ची है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

