गरियाबंद, 07 मई (आरएनएस)। कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र के आनंदपुर जंगल में मंगलवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका एक दिन पहले से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे। शव गांव से करीब 500 मीटर दूर जंगल में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका पिछले लगभग दो महीनों से अपने जीजा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। उसके साथ उसकी बहन भी रहती थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और परिजनों सहित संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
बंछोर
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

