जौनपुर,07 मई (आरएनएस)। अलग-अलग स्थान पर हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी 65 वर्याीय सोमनाथ गौतम पैदल ही इसी थाना क्षेत्र के फूलपुर के गांव पास सामान लेने गए थे। वापस आते समय बुलेट से टक्कराकर गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया । जहां उपचार के दौरान रात लगभग 11 बजे उनकी मौत हो गई। दूसरी तरफ गुरुवार सुबह प्रतापगढ़ जनपद आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के किलाई ढकवा गांव निवासी 25 वर्षीय आनंद गौतम पुत्र विजय साथी विपिन उम्र लगभग 22 वर्ष दोनों मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के गोविंदपुर डी फार्मा की परीक्षा देने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह बदलापुर पहुंचे ही थे कि टायर में कुछ फस गया जिसके चलते वह बाइक लेकर गड्ढे में गिर गए। नतीजतन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल लाया गया यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात आनंद की हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन वाराणसी 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा उसे ले जा रहे थे कि रास्ते में ही आनंद ने दम तोड़ दिया। घायल साथी विजय का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में परिजनों को सूचना हुई तो सभी जिला अस्पताल पहुंच गए।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

