०दलपत सागर का सौंदर्यीकरण,मुक्तिघाम से समुंद चौक,पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग का होगा निर्माण।
केशव सल्होत्रा
जगदलपुर,07 मई (आरएनएस)। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार का दिन शहर में विकास की नई इबारत लिखने वाला रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव,सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे ने 24 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया । इस व्यापक अभियान में शहर में ऐतिहासिक दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण,सड़क संपर्क व अधोसंरचना के विकास कार्यों का रहा। जो बस्तर के समग्र विकास के प्रति राज्य सरकार की संकल्प व प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नगर पालिक निगम क्षेत्र में बस्तर का ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना से जिसकी लागत 09 करोड़ 88 लाख 53 हजार रुपए से दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा। वहीं मुक्तिधाम से समुंद चौक से पावर हाऊस से पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य लागत 10 करोड़ 06 लाख रुपए से निमार्ण कार्य किया जायेगा। चित्रकोट मार्ग में पाइप लाइन शिफ्टिंग कार्य लागत 02 करोड़ 26 लाख रुपए से शिफ्टिंग का कार्य किया जायेगा। वहीं शहर में विभिन्न वार्डों सिविल लाइन वार्ड में 10 लाख से सीसी सड़क निर्माण,सदर वार्ड में 9.96 लाख से आरसीसी नाली निर्माण,प्रतापदेव वार्ड में 9.96 लाख नाली निर्माण,बालाजी वार्ड में 9.90 लाख नाली निर्माण, मोतीलाल नेहरू वार्ड में 9.94लाख सीसी सड़क, इंदिरा वार्ड में पुलिया निर्माण लागत 09.98 लाख रुपए,रमैया वार्ड में सड़क लागत 7.47 लाख,दलपत सागर में सीसी सड़क निर्माण 9.64 लाख, दीनदयाल उपाध्याय में 10 लाख रुपए, दंतेश्वरी वार्ड में लगभग 19 लाख रुपए से नाली निर्माण, राजेन्द्र प्रसाद वार्ड में 7.52 लाख रुपए से सीसी सड़क व पुलिया निर्माण, गंगा नगर वार्ड में लगभग 19.50 लाख रुपए से आरसीसी नाला निर्माण कार्य,जवाहर नगर में 8.26 से नाली निर्माण, शांति नगर में 4.03 लाख रुपए, स्वामी विवेकानंद वार्ड में 05 लाख रुपए से सड़क व नाली, अनुकूल देव वार्ड में 9.98लाख शेड व सड़क निर्माण,संजय गांधी वार्ड में 11 लाख रुपए से शेड निर्माण कार्य, गुरु गोविंद सिंह वार्ड में 13 लाख रुपए से नाली निर्माण, लोकमान्य तिलक वार्ड में 19.50 लाख रुपए से सीसी सड़क निर्माण कार्य, अब्दुल कलाम वार्ड में 9.15 लाख से नाली निर्माण, चंद्र शेखर आजाद वार्ड में 11 लाख से सड़क निर्माण,मदन मोहन मालवीय वार्ड में 6लाख से निमार्ण कार्य,महाराणा प्रताप में लगभग 21 लाख की लागत से नाली एवं सड़क निर्माण कार्य के विकास कार्यों का जिसका कुल लागत 24 करोड़ 72 लाख 60 हजार रुपए के कार्यो का विधिवत भूमिपूजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव,सांसद महेश कश्यप एवं महापौर संजय पांडे व जनप्रतिनिधियों के द्वारा विधिवत किया गया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर को मुख्यधारा से जोडऩे और बुनियादी सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। नगर निगम में आज करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य किया जायेगा । बस्तरवासियों की दलपत सागर के सौंदर्यीकरण व विकास की मांग लगातार रही थी । जिसपर संज्ञान लेते हुए दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए नगरोत्थान योजना से विकास कार्य किया जायेगा। नगरोत्थान योजना से लागत 09 करोड़ 89 लाख रुपए से दलपत सागर को विकसित करने का कार्य किया जायेगा। दलपत सागर में को बाल, रिटर्निंग वाल,पेवर ब्लाक,चौपाटी निमार्ण,विद्युतीकरण , पार्किंग निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किया जायेगा। साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग मुक्तिधाम से समुंद चौक,पावर हाउस से पंच पथ चौक से आमागुड़ा चौक तक मार्ग का निर्माण व अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा आज जिन सड़कों आधारशिला रखी गई है, वे महज निर्माण कार्य नहीं, बल्कि प्रगति के रास्ते हैं। देव ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में हमारे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारी सुशासन की पहचान है। शहर के बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा । शहर में हमारे जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है। जिससे प्राथमिकता के साथ सड़कों का लगातार निमार्ण कार्य किया जा रहा है । नगर निगम के विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास से 36 विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। विकास कार्य से सड़क के निर्माण से जनता को आवागमन में सुविधा होगी। हमारा लक्ष्य है कि जगदलपुर शहर का कोई भी क्षेत्र का विकास में अधूरा ना रहे। विकास कार्य में राशि की कमी नहीं होगी। शहर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे है । विकास अनवरत जारी रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया। वहीं सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य तेज गति के साथ हो रहे हैं। जनता के मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। जगदलपुर शहर की तस्वीर बदल रही है। हमारे सरकार के नेतृत्व में चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। विकास अनवरत जारी रहेगा। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा आज करोड़ों के विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया । दलपत सागर के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए चौपाटी निर्माण, पार्किंग निर्माण, विद्युतीकरण,नाला ,को वाल,व अन्य विकास कार्यों को किया जायेगा।विधायक किरण देव,सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में जगदलपुर में लगातार चौमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। शहर के बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा किया जाएगा। जगदलपुर की बहुप्रतीक्षित मांगो को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का विकास व सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया जल्द कार्य प्रारंभ किया जायेगा। वहीं अन्य विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही,सुरेश गुप्ता,संग्राम सिंह राणा,संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा,कलावती कसेर, श्वेता बधेल, त्रिवेणी रंधारी,पार्षद पारूल बोथरा,कुबेर देवांगन, गौतम पानीग्राही,आलोक अवस्थी, ,पीतामह नायक,जाहिद हुसैन, बंसती समरथ, संतोष गौर, श्याम सुंदर,दिलीप दास,नेहा धुव,हरिश पारेख,मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, रजनीश पानीग्राही,आर्येंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, राजेश श्रीवास्तव अलावा , जनप्रतिनिधि,वार्डवासी व पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

