0 टी एस सिंहदेव में जताई प्रदेश अध्यक्ष बनने की इच्छा
अंबिकापुर, 07 (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। सिंहदेव ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष बनने की इच्छा जताते हुए कहा कि यदि पार्टी हाईकमान उन्हें यह जिम्मेदारी देता है तो वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।मीडिया से बातचीत में टीएस सिंहदेव ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा, मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि भेदभाव कम से कम हो और सभी को साथ लेकर संगठन को आगे बढ़ाया जाए।सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस को फिर से मजबूत करने के लिए संगठन के हर स्तर पर संवाद और समन्वय बढ़ाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने और सामूहिक नेतृत्व की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जल्द संगठनात्मक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। ऐसे समय में टीएस सिंहदेव का यह बयान काफी अहम माना जा रहा है। उनके इस संकेत के बाद प्रदेश की राजनीति में पीसीसी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

