कोलकाता 7 मई (आरएनएस)। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पूरा बंगाल उबल रहा है। हर ओर घटना कि निंदा हो रही है। पोर्ट अचंल में भाजपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि, बंगाल में गांधीगिरी नहीं योगी मॉडल जरुरी है। हत्यारे व वारदात के पीछे रहने वाले पताल से खोजकर भी निकाले जाएगें और फिर उन्हें उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। जहां तक महिला सुरक्षा का सवाल है तो सुबह हो या फिर शाम, रात हो या दिन बंगाल में कोई भी महिला कहीं भी आने को स्वतंत्र होगी और उनका अहित नहीं कर सकेगा। जहां तब बात उन तृणमूलियोंं, या फिर अराजकतत्वों की है जो 4 तारीख की दोपहर को जिन्होंने बाजार से भगवा अबीर खरीदकर अपने को उसमे लपेट लिया तो उन्हें हमारे प्रदेश के मुखिया समिक भट्टाचार्य के इस बयान को याद रखना होकर कि, ऐसे लोगों के लिए भाजपा में कोई जगह नहीं है। भाजपा नेत्री रचना सिंह ने कहा कि, बंगाल में एक ऐसा नया सवेरा हुआ है जो यहा समग्र विकास के रास्ते खोलेगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

