भोपाल 7 मई (आरएनएस)। चूनाभट्टी इलाके में पारिवारिक कलेह से परेशान एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना गुरुवार तड़के की बताई जा रही है। बुधवार की रात को युवक का पत्नी से विवाद हुआ था। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने बताया कि मनीश व्यास पुत्र मनोहर लाल (46) शाहपुरा में रहता था और मजदूरी करता था।
गुरुवार तड़के उसने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घर की तलाशी लेने पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि वह अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है।
पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर उसे जांच के लिए भेज दिया है। जिसके जांच रिपोर्ट मिलने और परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

