भोपाल 7 मई (आरएनएस)। पिपलानी इलाके में इंजीनियरिंग के छात्र ने एक छात्रा के साथ रेप किया। आरोपी ने पीडि़ता से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की थी। मुलाकात के बहाने उसे एक रूम पर ले गया।
जहां उसने युवती को डरा-धमकाकर रेप किया। बुधवार रात पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय युवती एक निजी कॉलेज की छात्रा है। करीब एक महीने पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से इंजीनियरिंग करने वाले आयुष पसथारिया से हुई थी।
पहले दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंच गया। इसके बाद अप्रैल महीने उसे बहला-फुसलाकर अपने किराए के रूम पर ले गया। जहां उसने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया।
उसके बाद से वह लगातार पीडि़ता का शोषण कर रहा था। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीडि़ता बुधवार की दोपहर को थाने पहुंची और आरोपी युवक पर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एफआईआर दर्ज कर ली।

