रायपुर, 07 मई (आरएनएस)। भाजपा के तीन राज्यों में सरकार बनने पर भाजपा प्रदेश आईटी सेल के सह प्रभारी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा जिला सह प्रभारी, उत्कल समाज के युवा नेता शरद कुमार जाल ने खुशी जताते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।
उन्होंने कहा कि जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। भाजपा की जीत यह दर्शाती है कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विश्वास व्यक्त कर रही है।
शरद कुमार जाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिला है। इसी कारण जनता ने एक बार फिर भाजपा को समर्थन दिया है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा और अधिक मजबूती के साथ देश व प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेगी।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

