0 सड़क मार्ग होगा और मजबूत, राहगीरों को मिलेगी बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा
जशपुरनगर, 08 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कांसाबेल से बगीचा मार्ग के मजबूतीकरण तथा पुल-पुलिया निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई थी। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य की निविदा प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लगभग 29 करोड़ 08 लाख 06 हजार रुपए की लागत से 39 किलोमीटर लंबाई वाले इस मार्ग का मजबूतीकरण एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा।
यह सड़क एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं व्यस्त संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। समय के साथ सड़क की स्थिति प्रभावित होने के कारण राहगीरों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब मार्ग के उन्नयन एवं सुदृढ़ीकरण कार्य पूर्ण होने के बाद लोगों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम आवागमन सुविधा मिल सकेगी। सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को विशेष लाभ मिलेगा। साथ ही परिवहन व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी और लोगों के समय की भी बचत होगी। यह कार्य क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगा।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

