0 खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
खैरागढ़, 09 मई (आरएनएस)। डोंगरगढ़ मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। अमलीडीह खुर्द के पास चलती कार पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन घटना ने सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पटवारी दिव्यांश राजपूत अपनी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक ष्टत्र 07 क्चष्ट 8100 से डोंगरगढ़ से खैरागढ़ लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे पुराने टायरों से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने सड़क किनारे झुकी हुई पेड़ की डाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विशाल डाल पीछे चल रही कार पर आ गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डाल इतनी भारी थी कि कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह दब गया। राहत की बात यह रही कि वाहन में चालक अकेला था। लोगों का कहना है कि यदि पीछे कोई बैठा होता तो हादसा जानलेवा साबित हो सकता था।
घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर खैरागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क से पेड़ की डाल हटाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को थाना लाकर जांच शुरू कर दी है।
=लंबे समय से बना था खतरा=
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क किनारे मौजूद यह पेड़ काफी समय से खतरे की स्थिति में था। झुकी और सूखी डालियों की छंटाई को लेकर कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।
खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क किनारे खतरनाक पेड़ों, सूखी डालियों और अन्य अव्यवस्थाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
सुरक्षा ऑडिट की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पूरे मार्ग का सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि सड़क किनारे मौजूद सूखे और झुके पेड़ों की तत्काल छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

