0 समय सीमा में काम पूरा नहीं करने पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
धमतरी, 09 मई (आरएनएस)। सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए भखारा भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि संबंधित अधिकारी को सीमांकन कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन तय अवधि बीतने के बाद भी कार्य अधूरा पाया गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार द्वारा पहले राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि जवाब संतोषजनक नहीं मिलने और कार्यप्रणाली में सुधार नहीं होने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया।
कलेक्टर के निर्देश पर मोहित कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और समय सीमा की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति है। साथ ही अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने का स्पष्ट संदेश मिला है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

