टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इन दिनों अपने पति के साथ छुट्टियां एंजॉय करती नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी पति शलभ डांग के साथ उनकी जोड़ी बहुत शानदार लग रही है. 46 साल की उम्र में भी काम्या का ये बोल्ड लुक देखकर फैंस इन फोटोज पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.
इस तस्वीर में काम्या अपने पति शलभ डांग को प्यार से देख रही है, वहीं शलभ भी प्यार से देखते नजर आए. बीच के पास काम्या का ये मिरर फोटो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. साथ ही वो इस लुक में बहुत ग्लैमरस लग रही हैं. बालकनी से काम्या का ये फोटो बहुत खूबसूरत है. पिंक कलर के इस ड्रेस में उनका बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस फोटो में शलभ और काम्या की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है. शलभ का भी डैशिंग अंदाज खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस फोटो में काम्या अपने करीबी दोस्त के साथ इस सुंदर नजारे को एंजॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं. खूबसूरत लोकेशन पर उनकी ये मिरर इमेज उनके हॉलीडे को खास और यादगार बना रही है. व्हाइट शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में काम्या का मस्तीभरा अंदाज सभी का ध्यान खींच रहा है. वही शलभ का ऑल ब्लैक लुक भी शानदार है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

