बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश होना आम बात है. इस शुक्रवार को भी जबरदस्त टक्कर देखने के लिए मिली. राजा शिवाजी के आगे नई रिलीज फिल्में दादी की शादी और कृष्णावतारम पार्ट 1 तक का सिक्का नहीं चल पाया. दोनों ही फिल्में धराशायी हो गईं. इसके साथ ही भूत बंगला और धुरंधर 2 के साथ ही पैट्रियट भी शुक्रवार को दम नहीं दिखा पाईं.
राजा शिवाजी केवल दो भाषाओं में कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म को हिंदी और मराठी में रिलीज किया गया है और दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पांस मिला. 8वें दिन भी फिल्म कमाल का प्रदर्शन कर रही है. जहां सबकी कमाई लाखों में सिमटी है वहीं, इसकी कमाई करोड़ों में रही.
– सैकनिल्क के अनुसार, राजा शिवाजी ने 8वें दिन यानी कि दूसरे शुक्रवार को 3.20 करोड़ का बिजनेस किया.
– फिल्म ने हिंदी में 70 लाख और मराठी में 2.50 करोड़ की कमाई की है.
– फिल्म ने पहले हफ्ते में 55.85 करोड़ का बिजनेस किया था.
बहरहाल, अगर धुरंधर 2 और पैट्रियट की कमाई की बात की जाए तो दोनों की कमाई अब लाखों की डिजिट में सिमटने लगी है. सैकनिल्क के अनुसार, मोहनलाल की फिल्म पैट्रियट ने 8वें दिन 67 लाख रुपये का कलेक्शन किया और इसकी कुल ऑक्यपेंसी 14.0 प्रतिशत दर्ज की गई है. फिल्म का टोटल कलेक्शन 27.65 करोड़ हो चुका है.
इसके साथ ही आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की कमाई के बारे में बता करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 51वें दिन यानी कि 8वें शुक्रवार को 42 लाख का बिजनेस किया, जिस पर 16.4 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. फिल्म 1,141.09 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) कर चुकी है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

