दुर्ग, 10 मई (आरएनएस)। कुम्हारी टोल नाके के पास रविवार सुबह कोयले से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, ट्रक में रखे कोयले से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
अग्निशमन कर्मियों ने देखा कि ट्रक के डाले में भरे कोयले में तेजी से आग फैल रही है। दमकल कर्मचारियों ने ट्रक के ऊपर चढ़कर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
त्रिपाठी
००००

