हुगली 10 मई (आरएनएस)। जिले के कानाईपुर पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छेलाल यादव ने आखिरकार आज अपनी दाढ़ी कटवा ली। कथित तौर पर आरोप है कि, 2021 में, श्रीरामपुर से तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने एक भरी सभा में सार्वजनिक रूप से अच्छेलाल यादव का अपमान किया था। उस दिन से, उत्तरपाड़ा के पूर्व तृणमूल नेता अछेलाल यादव ने यह प्रण लिया कि जब तक वह सांसद को करारा जवाब नहीं दे देते, तब तक वह अपनी दाढ़ी नहीं मुंडवाएंगे। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में भाजपा की सरकार बन गई। वहीं उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट से कल्याण बनर्जी के बेटे शीर्षण्य बनर्जी भी बुरी तरह हार गए। रविवार को अच्छेलाल यादव कल्याण बनर्जी का नाम लिए बगैर कहा कि श्रीरामपुर के अहंकारी नेता के अहंकार का अंत हो गया है। श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उनकी बुरी हार हुई है। उनका चॉकलेट जैसा बेटा भी उत्तरपाड़ा विधानसभा सीट से बुरी तरह से हार गया है। अहंकारी नेता के राजनीतिक अंत की शुरुआत हो चुकी है। मुझे लगता है कि मेरा प्रण पूरा हो गया है। इसलिए आज मै अपनी दाढ़ी कटवा रहा हूं। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दबंग नेता के रूप में परिचित अच्छेलाल यादव ने भाजपा से जुड़कर सबको चौंका दिया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

