लखनऊ 11 मई (आरएनएस )। राजधानी के वजीरगंज थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीडऩ से परेशान होकर विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर कुण्डरी, रकाबगंज क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस ने दहेज हत्या और दहेज प्रताडऩा से संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को अयोध्या निवासी माता बक्श शर्मा ने थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री को उसके पति और ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। आरोप है कि उत्पीडऩ से तंग आकर उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।शिकायत के आधार पर थाना वजीरगंज में मुकदमा संख्या 107/2026 धारा 85/80(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी।
सोमवार को थाना वजीरगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले में वांछित आरोपी अपने वर्तमान पते कुण्डरी, रकाबगंज क्षेत्र में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित शर्मा उर्फ पुरुषोत्तम (28) पुत्र स्वर्गीय चन्द्रकेश शर्मा निवासी ग्राम नसीपुर, थाना असन्दरा, जनपद बाराबंकी तथा उसकी मां शिवलली शर्मा (55) पत्नी स्वर्गीय चन्द्रकेश शर्मा के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में कुण्डरी, रकाबगंज, थाना वजीरगंज क्षेत्र में रह रहे थे।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने दहेज प्रताडऩा के आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी दहेज के लिए मृतका को प्रताडि़त नहीं किया और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया। हालांकि पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।वजीरगंज पुलिस के अनुसार, दहेज उत्पीडऩ और महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रजत सिंह, कांस्टेबल गोविन्द रमन गौड़ और महिला कांस्टेबल जयवन्ती की प्रमुख भूमिका रही।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

