नई दिल्ली,11 मई (आरएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली बच्चों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि पड़ोसी ने अपने बेटे के साथ मिलकर महिला के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया ओर चाकू से महिला के कान काट दिए.
पीडि़त महिला और उसके परिवार का आरोप है कि बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े के बाद पड़ोस में रहने वाले राजेश और उसके बेटे ने रंजिश रखते हुए महिला के घर में जबरन घुसकर हमला कर दिया. आरोपियों ने महिला पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.
परिजनों के मुताबिक हमले के दौरान महिला के कान को चाकू से काट दिया गया, साथ ही उसके गाल और हाथ की नसों पर भी वार किए गए. घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज कराया गया. आरोप है कि जाते-जाते आरोपी परिवार को धमकी देकर गए कि अगर पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा. घटना के बाद से महिला और उसका परिवार डर और दहशत के साये में जीने को मजबूर है. परिवार का कहना है कि शिकायत के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है और आरोपी खुलेआम इलाके में घूम रहे हैं, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई है.
पीडि़त महिला सुमन ने बताया कि गली में बच्चों की लड़ाई हो रही थी, मैने उसमें बीच बचाव किया तो पास के ही राजेश ओर उसके बेटे ने मुझसे बदला लेने के लिय मेरे घर में घुस कर मुझ पर चाकू से मेरे कान काटे ओर हाथ की नसों को भी काटा, शरीर पर चाकू मारे ओर मुझे धमकाया कि शिकायत की तो जान से मार देंगे.
इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पीडि़त महिला और उसका परिवार पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की मांग कर रहा है. साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की अपील की जा रही है ताकि पीडि़त परिवार को इंसाफ मिल सके और इलाके में कानून का डर कायम रह सके.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

