रुड़की,11 मई (आरएनएस)। भाकियू उत्तराखंड की पंचायत में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही उनके निस्तारण के लिए रणनीति बनाई गई। हलवाहेड़ी में शौकत प्रधान के आवास पर आयोजित बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने कहा कि गांवों में बैठकें कर संगठन को मजबूत किया रहा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी लगातार किसानों की समस्याएं सुन रहे हैं। जिन मुद्दों का समाधान नहीं हो पा रहा है, उनके लिए संगठन मजबूती से संघर्ष करेगा। किसान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

