कोटद्वार,11 मई (आरएनएस)। दुगड्डा में ब्लॉक कांग्रेस एवं नगर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, युवा एवं महिला कांग्रेस को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजीव जखमोला, यमकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रतूड़ी एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष नितेश ठाकुर, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद नेगी और एनएसयूआई के कुलदीप पटवाल का माल्यार्पण एवं स्वागत से हुआ। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के जिलाध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित के मुद्दों की लड़ाई लड़ती रही है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम प्रसाद बडोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, पीयूष कैंत्यूरा, पूर्व नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, कुंदन सिंह, राजेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे। .
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

