-अंडर पास में बरसात का पानी भर जाने के कारण रेलवे ट्रैक पारकर रहा था वृद्ध
सोहावल-अयोध्या 11 मई (आरएनएस)। रौनाही थाना क्षेत्र के लखौरी गोपीनाथपुर के पास बने अंडर पास में बरसात का पानी भर जाने के कारण रेलवे ट्रैक पारकर रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची रौनाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई।जिसमें थाना क्षेत्र के ही लखौरी गाँव न निवासी सुख राम वर्मा उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में पहचान हुई। इस संबंध में रौनाही प्रभारी निरीक्षक लाल चंद सरोज ने बताया कि मृतक पेशे से किसान था।शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है।परिजनों के अनुसार सुबह घर से दवा लेने सोहावल के लिए निकले थे लखौरी गोपीनाथपुर के बीच रेलवे द्वारा बनाये गये अंडरपास में पानी भरा होने के कारण रेलवे ट्रैक से निकलने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

