-नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले रामलला व हनुमंत लला का दर्शन कर लिया आशीर्वाद
अयोध्या। यौन शोषण को लेकर जिन बृजभूषण शरण सिंह से विनेश फोगाट ने लड़ाई लड़ी, उन्हीं की विद्यालय में रेसलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने विनेश फोगाट गोंडा पहुंच रही है,हरियाणा की मशहूर महिला रेसलर विनेश फोगाट आज रामनगरी अयोध्या पहुंचीं। गोंडा के नंदिनीनगर में आयोजित नेशनल ओपन रेसलिंग रैंकिंग टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले उन्होंने रामलला और हनुमंत लला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। अयोध्या पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में विनेश फोगाट ने कहा कि वह गोंडा जा रही हैं, जहां उनका वेरिफिकेशन होना है। उन्होंने कहा कि “प्रभु राम ने आशीर्वाद देने के लिए बुलाया है, मैं रामलला का आशीर्वाद लेकर नंदिनीनगर जाऊंगी।”अपने ऊपर लगे प्रतिबंध के सवाल पर विनेश ने कहा कि “देखा जाएगा, खेलती हूं कि नहीं खेलती हूं।” वहीं सोशल मीडिया पर शायरी अंदाज में किए गए पोस्ट को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जो कुछ भी चल रहा है, वह सबके सामने है और वह लगातार मेहनत कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि रामलला की धरती पर आने से उनकी मनोकामना जरूर पूरी होगी और वह देश के लिए मेडल जीतना चाहती हैं।कारण बताओ नोटिस को लेकर विनेश फोगाट ने कहा कि उन्हें जवाब देने का मौका मिला है और वह अपना पक्ष रखेंगी। वहीं कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के कॉलेज में प्रतियोगिता होने पर उन्होंने कहा कि वहां जाकर प्रतियोगिता में भाग लेना उनके लिए मानसिक रूप से काफी कठिन है, लेकिन खिलाड़ी को वहीं जाना पड़ता है जहां प्रतियोगिता आयोजित होती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

