गोसाईंगंज-अयोध्या 11 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ द्वारा संचालित गृहे-गृहे संस्कृतम् योजना के अंतर्गत सरल संस्कृत भाषणम शिविर का उद्घाटन हुआ।यह कार्यक्रम 11मई से 22 मई तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत विकासखंड मया बाजार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जंगलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मान्य निदेशक परमेंद्र कुमार गुप्त ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए भाषा अध्यापन से प्राप्त शिक्षण को अत्यंत प्रभावी बताया तथा केन्द्रो द्वारा प्रेषित कक्षा दिनों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रतिस्पन्दनो एंव योजना के सुचारू तथा संचालन हेतु शिक्षकों का मार्ग दर्शन किया। समन्वयक अनिल गौतम ने योजना का मासिक इति वृत्तं प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वैदिक मंगलाचरण, सरस्वती वंदना, संस्थान गीतिका तथा स्वागत गीत गाए गए। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक श्री महेंद्र वर्मा, शिक्षिका शीला, गृहे गृहे संस्कृत योजना कार्यक्रम की प्रशिक्षिका श्रीमती सुधा भारती एवं अन्य शिक्षक और शिक्षार्थी उपस्थिति रहे ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

