अयोध्या 11 मई (आरएनएस)। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक सभागार में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति द्वारा कल मंगलवार को नैक की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक होनी है। इसी के दृष्टिगत कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एट्रीब्यूट एक से ग्यारह तक के सभी मानदंडों की पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्य प्रगति की समीक्षा की गई। कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने एट्रीब्यूट के संयोजकों को बताया कि कुलाधिपति के समक्ष नैक प्रस्तुतीकरण से पहले डॉक्यूमेंटेशन का सत्यापन अवश्य करें । उन्हें मानदंडों के अनुरूप सुसज्जित करें। कुलपति ने कहा कि आने वाले समय में अवध विश्वविद्यालय को एक उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में गिना जाए इसके लिए सभी संयोजक नैक मानकों के अनुरूप डॉक्यूमेंट तैयार करें। किसी भी प्रकार की
तैयारी अधूरी न रखी जाए। एट्रीब्यूट एक की प्रस्तुति में प्रमुख रूप से करिकुलम, इंस्टीट्यूशनल विजऩ एंड मिशन, स्टेकहोल्डर पार्टिसिपेशन, स्किल ओरिएंटेशन, फीडबैक मेकैनिज्म को पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए कुलपति द्वारा परखा गया। एट्रीब्यूट दो में फैकल्टी क्वालिटी और एट्रीब्यूट तीन में फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, लेंग्वेज लैब, लर्निंग रिसोर्सेज, रिसर्च रिसोर्सेज, जर्नल्स की सदस्यता पर हुई प्रगति का डाटा प्रस्तुत किया गया। एट्रीब्यूट चार में फाइनेंशियल रिसोर्सेस एंड मैनेजमेंट के साथ रेश्यो ऑफ़ कैपिटल इनकम पर संयोजक द्वारा प्रस्तुति दी गई। एट्रीब्यूट पाँच में लर्निंग एंड टीचिंग, कोलैबोरेटिंग लर्निंग, टेक्नोलॉजी बेस्ड लर्निंग पर कुलपति ने आवश्यक सुधार के साथ प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया। इसी क्रम में एट्रीब्यूट छ: में करिकुलम, डोमेन क्लब, वर्कशॉप, सेमिनार, कल्चरल क्लब, मेंटल वेलबीइंग क्लब के साथ एट्रीब्यूट सात में इंस्टीट्यूशनल डेवलेपमेंट के विभिन्न मानदंडों को मानकों के अनुरूप प्रस्तुत किया गया। एट्रीब्यूट आठ एवं नौ के विभिन्न मानदंडों को प्रस्तुत किया गया। एट्रीब्यूट दस एवं ग्यारह में कम्युनिटी एक्टिविटी, वॉटर कंजर्वेशन एंड वेस्ट मैनेजमेंट की वस्तु स्थिति को जांचने के साथ के साथ श्रीराम शोधपीठ के शोध बिंदुओं, सिचुएटेडनेस कौशल संग्रहालय, रेनवाटर हार्वेस्टिंग के लिए बन रहे जलाशय के मानदंडों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपडेट किया गया। कुछ बिंदुओं में आवश्यक सुधार करने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह, प्रो. सी के मिश्र, प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. आशुतोष सिन्हा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. सिंधु सिंह डॉ गीतिका श्रीवास्तव, ई. परितोष त्रिपाठी, ई. शोभित श्रीवास्तव, ई शांभवी शुक्ला रत्नेश यादव के साथ अन्य एट्रीब्यूट टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

